देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच, तीन लापता लोगों की तलाश जारी

 

वायनाड। केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से दो और शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि तीन लोगों की तलाश अब भी जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार सुबह एक शव तलाशी अभियान के जोन-1 से तथा दूसरा पास की नदी से बरामद किया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

भूस्खलन की घटना मंगलवार को हुई थी, जब खुदाई की गई मिट्टी की पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और कई श्रमिक मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। लगातार बारिश और अस्थिर जमीन के कारण अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

घटनास्थल का कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी ने निरीक्षण किया और बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने अधिकारियों को बचाव अभियान तेज रखने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button