सिंगरौली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 3 थाना प्रभारी सहित 9 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले

सिंगरौली। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सियाज के. एम. ने बुधवार को निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 3 थाना प्रभारियों समेत कुल 9 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार निरीक्षक अनिल पटेल को थाना प्रभारी नवानगर से बरगवां, निरीक्षक राकेश साहू को सरई से नवानगर तथा निरीक्षक प्रह्लाद सिंह मरस्कोले को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी सरई बनाया गया है।
इसी प्रकार उप निरीक्षक नीरज सिंह चौहान को चौकी प्रभारी गोभा से स्थानांतरित कर निगरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक संदीप नामदेव को सरसम से बंधौरा, उप निरीक्षक न्रिपेन्द्र सिंह को बरका से निवास, उप निरीक्षक शिवम सिंह को थाना बैढ़न से गोभा चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक बी.एल. बंसल को बंधौरा से सरसम चौकी प्रभारी तथा उप निरीक्षक विनय प्रकाश शुक्ला को निगरी से थाना बैढ़न पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।













