बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; चार युवक गंभीर घायल

सिंगरौली। जिले में बुधवार शाम एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरगवां थाना क्षेत्र के हिंडालको गेट नंबर-1 के पास नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि घायल युवक बरका और पिपड़खड़ क्षेत्र के निवासी हैं। चिकित्सकों के अनुसार चारों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।हादसे की सूचना मिलने पर बरगवां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button