प्रशिक्षण से रोजगार तक: कलेक्टर के प्रयास से जीर की महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें

सिंगरौली। जिले के ग्राम जीर में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल रंग ला रही है। जन चौपाल के दौरान महिलाओं द्वारा सिलाई कार्य के माध्यम से रोजगार शुरू करने की इच्छा जताए जाने पर कलेक्टरगौरव बैनल ने तत्काल प्रशिक्षण और सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देशानुसार RSETI द्वारा ग्राम जीर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर इच्छुक महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन के सहयोग तथा अडाणी फाउंडेशन के सौजन्य से प्रशिक्षित महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।प्रशासन का मानना है कि सिलाई मशीन मिलने के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू कर सकेंगी। स्कूल यूनिफॉर्म, कपड़ों की सिलाई और अन्य कार्यों के माध्यम से वे अपनी आय बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।
ग्रामीण महिलाओं ने जिला प्रशासन और अडाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके परिवार की आय बढ़ाने और घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी। जिला प्रशासन ने आगे भी महिलाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास जारी रखने की बात कही है।













