बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सीमांकन के नाम पर ₹28 हजार रिश्वत लेने का आरोप, पैसे लेने के बाद भी नहीं किया सीमांकन

सिंगरौली तहसील के पिपरा कुरंद गांव का मामला, कलेक्टर से शिकायत कर पटवारी पर कार्रवाई की मांग

सिंगरौली। जिले की सिंगरौली तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरा कुरंद में सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के निवासी केशरी प्रसाद वैश्य पिता रामलल्लू वैश्य ने कलेक्टर को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी भूमि आराजी नंबर 42/2, रकबा 0.1800 हेक्टेयर के सीमांकन के लिए संबंधित हल्का पटवारी ने अपने ऑपरेटर के फोन-पे खाते पर ₹28 हजार मंगवाए, लेकिन राशि लेने के बावजूद आज तक सीमांकन नहीं कराया।


शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने न्यायालय के आदेश के बाद सीमांकन के लिए आवेदन किया था। निर्धारित तिथि पर पटवारी मौके पर पहुंचे, लेकिन बिना सीमांकन किए ही लौट गए। पूछने पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि रिश्वत लेने के बाद भी जानबूझकर सीमांकन की कार्रवाई लंबित रखी गई।

केशरी प्रसाद वैश्य ने शिकायत के साथ सीमांकन आवेदन, नोटिस तथा फोन-पे के माध्यम से ₹28 हजार के भुगतान से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। उन्होंने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार एवं कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button