ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बस स्टैंड के दोनों गेट पर रोज लग रहा जाम, यात्रियों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

सिंगरौली। बैढ़न स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के बाहर ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण सुबह से शाम तक यातायात प्रभावित रहता है। कई बार पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के दोनों गेटों के सामने ऑटो चालक सवारी भरने के लिए सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की मौजूदगी भी अक्सर नहीं रहती, जिससे समस्या लगातार बनी हुई है।

नागरिकों का कहना है कि बैढ़न का अंतर्राज्यीय बस स्टैंड वर्तमान समय में बढ़ते वाहनों और यात्रियों के दबाव के हिसाब से छोटा पड़ गया है। पहले की तुलना में बसों, ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या काफी बढ़ गई है, जिससे बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड के आसपास यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग स्टैंड बनाया जाए तथा भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए नए और बड़े बस स्टैंड के निर्माण अथवा वर्तमान बस स्टैंड के स्थानांतरण पर भी विचार किया जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button