बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

श्री राम जानकी मानव कल्याण सेवा संस्थान के आश्रम में हुआ वृक्षारोपण

सिंगरौली श्री राम जानकी मानव कल्याण सेवा संस्थान, सिंगरौली के तत्वावधान में निर्माण मानव कल्याण सेवा आश्रम, पिपरा कुरंद में वर्षा ऋतु के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संस्थान एवं आश्रम के मुख्य संस्थापक स्वामी तीर्थानंद जी महाराज, आश्रम के पुजारी श्री दादे राम जी, आश्रम के सदस्य हरि नारायण वैश्य तथा संस्थान के मुख्य सचिव एवं मीडिया प्रभारी उमेश कुमार सोनी सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और वर्षा ऋतु पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेकर किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button