बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

साइबर जागरूकता अभियान में योगदान के लिए सिंगरौली पुलिस ने कलाकार अशोक पाण्डेय को किया सम्मानित

गीतों के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से बचने का दिया संदेश, संगीत टीम की भी हुई सराहना

सिंगरौली। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए गए साइबर जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सुप्रसिद्ध कलाकार अशोक पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

सिंगरौली पुलिस द्वारा आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं। इस अभियान में कलाकार अशोक पाण्डेय ने अपने गीतों और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

उनके द्वारा गीतों के माध्यम से दिए गए संदेशों को आमजन ने काफी सराहा। साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में उनके योगदान को देखते हुए अभियान के समापन अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा अशोक पाण्डेय सहित उनकी पूरी संगीत टीम को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है। समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से ही साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। कलाकारों द्वारा रचनात्मक माध्यम से दिया गया संदेश लोगों तक आसानी से पहुंचता है और जागरूकता अभियान को मजबूती मिलती है।

Author

Related Articles

Back to top button