ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न परिसर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय कुमार साकेत निवासी बलियरी (वैढ़न) ने कोतवाली वैढ़न में शिकायत दर्ज कराकर बाइक बरामद करने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार वह अपने जीजा को भोजन देने के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर वार्ड में चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। चोरी हुई बाइक का पंजीयन क्रमांक UP64 SJ 7652 बताया गया है।

संजय कुमार साकेत ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए सोनभद्र क्षेत्र से जिला चिकित्सालय आए थे, लेकिन अस्पताल परिसर से ही उनकी बाइक चोरी हो गई। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्किंग व्यवस्था अव्यवस्थित है और वाहनों की निगरानी प्रभावी नहीं हो रही है।पीड़ित ने अस्पताल परिसर में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। वहीं कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय परिसर में पहले भी मोबाइल और वाहन चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button