उतर प्रदेशमध्य प्रदेशसिंगरौली

शक्तिनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 कुंतल लहन नष्ट

आबकारी विभाग और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कोटा बस्ती व राकिशन मोहल्ले में चलाया अभियान

शक्तिनगर,सोनभद्र। अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 कुंतल लहन नष्ट किया है। कार्रवाई थाना शक्तिनगर क्षेत्र के ग्राम कोटा बस्ती और राकिशन मोहल्ले में की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 12 जुलाई 2026 को आबकारी निरीक्षक सोनभद्र मय टीम एवं थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण स्थलों की जांच की गई।

अभियान के दौरान टीम को अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया भारी मात्रा में लहन मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस एवं आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक मय टीम सोनभद्र, प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय, उप निरीक्षक रामबचन सिंह यादव, उप निरीक्षक रंजीत कुमार, महिला हेड कांस्टेबल निधि, महिला कांस्टेबल शिवाली सोनकर, कांस्टेबल उमेश गौतम एवं कांस्टेबल सुजीत कुमार सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button