देश विदेशबड़ी खबर

गुप्त नवरात्रि पर श्रीमद् दक्षिणकाली धाम में नवम वार्षिक उत्सव का आयोजन 16 से 21 जुलाई तक

 

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। मोरनी हिल्स के ग्राम बालग स्थित श्रीमद् दक्षिणकाली धाम (महाकाली मंदिर) में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर 16 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक नवम वार्षिक उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन होगा।

मंदिर समिति के पंडित प्रकार चंद शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 7 बजे नित्य पूजन तथा सायं 7 बजे संध्या आरती संपन्न होगी। उत्सव के अंतर्गत 20 जुलाई (सोमवार) को रात्रि 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात्रि 9 बजे से भव्य माता का जागरण एवं ज्योति प्रज्वलन होगा।

21 जुलाई (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे पूर्ण आहुति, 11:30 बजे कन्या पूजन तथा दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन धार्मिक आयोजन में भाग लेकर मां दक्षिणकाली एवं शिव-शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धर्म लाभ अर्जित करें।

Author

Related Articles

Back to top button