बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सहायक पुलिस निरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी बने उप निरीक्षक, कंधों पर लगे स्टार

जियावन थाना में पदस्थ अधिकारी को पदोन्नति पर मिली शुभकामनाएं

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए जाने के क्रम में थाना जियावन में पदस्थ सहायक पुलिस निरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी उर्फ महाकाल को पदोन्नति प्रदान करते हुए उप निरीक्षक बनाया गया है।

पदोन्नति के अवसर पर देवसर एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण द्विवेदी ने विधिवत उनके कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री द्विवेदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण आगे भी विभाग को मजबूती प्रदान करेगा।

Author

Related Articles

Back to top button