बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नशा मुक्ति 2.0 अभियान के तहत रजमिलान महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

सिंगरौली। उच्च शिक्षा विभाग एवं भारत सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्ति 2.0 अभियान” के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में विद्यार्थियों के बीच नशा विरोधी पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से नशे से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान को दर्शाते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। पोस्टरों में “नशा जीवन को बर्बाद करता है, जागरूकता और शिक्षा उज्ज्वल भविष्य का आधार है” जैसे संदेशों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी स्वयं नशामुक्त रहने के साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने का संकल्प ले।कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गई। महाविद्यालय परिवार ने नशामुक्त समाज निर्माण के लिए इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button