बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

सांसद ने की केंद्रीय महिला एवं बालविकास मंत्री भेंट

आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए राशि आवंटन पर हुई चर्चा

सीधी- सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी से शिष्टाचार भेंट कर संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। भेंट के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नए आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की आवश्यकता से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने सक्षम-2.0 आंगनवाड़ी योजना के अंतर्गत क्षेत्र के लिए आवश्यक राशि आवंटित किए जाने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण कराया जा सके। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी के साथ इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही संसदीय क्षेत्र को इस संबंध में सकारात्मक स्वीकृति प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र में आंगनवाड़ी अधोसंरचना को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। सांसद ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त माध्यम हैं। नए भवनों के निर्माण से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। सांसद जी ने कहा सिंगरौली, सीधी समेत समस्त संसदीय क्षेत्र में नवीन एवं सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी भवनो की उपलब्धता से महिला तथा बालविकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने मे विशेष सहूलियत होगी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभाग से संबंधित योजनाओं का बेहतर लाभ मात्रृ तथा शिशु दोनों को मिल पायेगा।

Author

Related Articles

Back to top button