बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर के चुरकी गांव में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

पैतृक जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस ने शुरू की जांच

सिंगरौली। जिले के देवसर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरकी गांव में पैतृक जमीन के कब्जे को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक हेक्टेयर जमीन को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के महिला-पुरुष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।

जानकारी के अनुसार, चुरकी गांव में लंबे समय से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 18 जुलाई को दोनों पक्षों के लोग जमीन पर पहुंच गए, जहां विवाद बढ़ने के बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने की बात सामने आई है।

ग्रामीण ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया वीडियो
घटना के दौरान मौजूद एक ग्रामीण ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। गुरुवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में मामला आया। वीडियो में खेत में कई लोग आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं।

देवसर पुलिस ने शुरू की जांच
देवसर एसडीओपी गायत्री मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। भोला सिंह और उनके भाइयों के बीच हुए विवाद की शिकायत देवसर थाने में दर्ज कराई गई है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक जमीन विवाद का सामने आया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

समय रहते समाधान नहीं होने से बढ़ा विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। यदि समय रहते दोनों पक्षों के बीच समझौता या प्रशासनिक हस्तक्षेप हो जाता तो मामला हिंसा तक नहीं पहुंचता। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button