मध्य प्रदेशसिंगरौलीसीधी

सिंगरौली एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ाने शुरू होने की संभावना

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नागर विमानन मंत्री से की भेंट, शीघ्र ही समीक्षा बैठक निर्धारित

सिंगरौली- पिछले कई वर्षों से सिंगरौली क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग सिंगरौली एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू से भेंट कर सिंगरौली एयरपोर्ट के विषय पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने क्षेत्र के औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए सिंगरौलिया एयरपोर्ट के व्यावसायिक संचालन की आवश्यकता पर जोर देते हुए शीघ्र उड़ानें प्रारंभ कराने का आग्रह किया। बैठक में इस विषय पर व्यापक चर्चा हुई तथा जल्द ही केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक अगले हफ्ते आयोजित करने पर सहमति बनी जिसमे केंद्रीय विमानन विभाग, भारतीय विमानन प्राधिकरण तथा मध्य प्रदेश सरकार के विमानन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। इस समीक्षा बैठक मे सिंगरौली हवाई अड्डे के व्यावसायिक संचालन की रूपरेखा तय हो सकती है।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने विश्वास दिलाया है किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से सिंगरौली एयरपोर्ट से जल्द हवाई सेवाएं प्रारंभ होंगी, जिससे क्षेत्र के उद्योग, व्यापार, निवेश, रोजगार और आमजन को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Author

Related Articles

Back to top button