बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस में पदोन्नति की सौगात, एसपी ने स्टार लगाकर सौंपी नई जिम्मेदारी

अशोक तोमर, लल्लू रैदास, उग्रभान वर्मा, श्याम बिहारी दुबे सहित कई पुलिसकर्मियों को पदोन्नति; एसपी ने डबल स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

सिंगरौली- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत सिंगरौली जिले में पदस्थ कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला। इनमें अशोक तोमर, लल्लू रैदास, उग्रभान वर्मा, श्याम बिहारी दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सियाज के. एम. ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर सिंगल स्टार के स्थान पर डबल स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराएंगे और विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button