मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना में 40 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य व झींगा पालन के लिए आवेदन आमंत्रित

सिंगरौली, /मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत जिलें में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस कल्याणकारी योजना के तहत सभी वर्गों के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है। जिला मत्स्य विभाग द्वारा ग्रामीण तालाबों के स्वामित्व धारकों एवं पट्टाधारक हितग्राहियों से इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के 10 दिवस के भीतर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों में लक्ष्य तय किए गए हैं। ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन उत्पादन के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु 0.1 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन गतिविधि के लिए सामान्य अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति तीनों ही वर्गों के लिए 1-1 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण तालाबों में मत्स्य पालन हेतु सामान्य अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 हेक्टेयर तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिले के इच्छुक एवं पात्र हितग्राही योजना का लाभ उठाने तथा विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी शासकीय कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button