बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एल एंड टी ने 43 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का दिया संदेश

रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

सिंगरौली। एल एंड टी लिमिटेड (प्रोडक्ट सपोर्ट डिवीजन), बैढ़न एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में कंपनी परिसर बैढ़न में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 43 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में एकत्रित रक्त जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद एवं गंभीर मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। रक्तदान के माध्यम से प्रतिभागियों ने मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में एल एंड टी लिमिटेड की ओर से पार्थ प्रतिम दत्ता, आशीष कुमार तिवारी एवं आनंद स्वरूप वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को रक्तदान प्रमाण-पत्र प्रदान किए और नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के चेयरमैन एस.डी. सिंह, रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर.डी. द्विवेदी, अतिरिक्त मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एन.के. जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।शिविर के सफल संचालन एवं रक्त संग्रहण में रेडक्रॉस ब्लड सेंटर की टीम के हरिशंकर गुप्ता, जय प्रकाश दुबे, शिवानी सिंह, रेशमा खातून एवं रामकली रजक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के सचिव डॉ. ओ.पी. राय ने एल एंड टी लिमिटेड के प्रबंधन, सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं तथा सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस महाअभियान से जुड़ने की अपील की।

Author

Related Articles

Back to top button