सरस्वती स्कूल विंध्यनगर का स्थापना दिवस समारोह आज, प्रभारी मंत्री संपतिया उइके होंगी मुख्य अतिथि
प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ छात्र-छात्राएं प्रस्तुत करेंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
सिंगरौली। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विंध्यनगर का स्थापना दिवस समारोह 26 जुलाई को एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6.30 बजे होगा। स्थापना दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा, वहीं छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके शामिल होंगी। समारोह की अध्यक्षता एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में विद्यालय की उपलब्धियों और छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न सामाजिक संदेशों को प्रस्तुत किया जाएगा।
प्राचार्य बैकुंठ शाह सहित विद्यालय परिवार ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।













