चितरंगी पुलिस की बडी कार्यवाही 05 शातिर वाहन चोरो से लाखो की कीमती 09 नग मोटर साईकिल बरामद


चितरंगी पुलिस की बडी कार्यवाही
05 शातिर वाहन चोरो से लाखो की कीमती 09 नग मोटर साईकिल बरामद
कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण –
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज के.एम (भा.पु.से.) व्दारा क्षेत्र मे हो रही चोरियो पर अंकुश लगाने एवं चोरी/लूट/नकबजनी के माल मशरूका को बरामद करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर श्री सर्वप्रिय सिंहा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के मार्गदर्शन एवं श्री ललित बैरागी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में अभियान चलाकर चोरी / लूट / नकबजनी के माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी चितरंगी एवं पुलिस टीम व्दारा पूर्व मे थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की घटनाओ के घटनास्थलो के आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. फूटेजो का अवलोकन कर जानकारी एकत्रित करने हेतु टीम गठीत किया एवं मुखबिरों को सतर्क रहकर चोरी की जानकारी उपलब्ध करने को कहा गया।

उसी तारतम्य में दिनांक 23/07/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक लडका अपाची मोटर साईकिल बिक्री करने हेतु ग्राम बसनिया में ग्राहक ढूंढ रहा है। सूचना प्राप्त होते ही चितरंगी पुलिस टीम व्दारा सन्देही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पाया गया कि वि. वि. किशोर अपने साथियो रामदेव सिहं पिता जनकधारी सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी बगैया एवं तीन अन्य वि. वि. किशोर के साथ मिलकर थाना चितरंगी क्षेत्र से 02 मोरवा से 01, बरगवा से 02, बैढन से 02, नवानगर से 02 कुल 09 नग मोटर साईकिलो को चोरी कर बैरीटोला के खण्डहर मकान में एवं बसनिया के खण्डहर मकान मे तथा सजहवा एवं अन्य स्थान पर बिक्री हेतु छिपा कर रखा था। जो वि. वि. किशोर एवं उसके साथियो से बरामद किया जाकर विधिसंगत जप्त किया गया। बरामद मोटर साईकिल की कुल कीमत करीब दस लाख चालीस हजार रूपये है।

आरोपीगणो के विरूध्द लगभग उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में चोरी के कुल लगभग दो दर्जन अपराध पंजीबध्द है एवं वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह रीवा से फरार था जिसे गिरफ्तार किया जाकर किशोर न्याय बोर्ड सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जाकर किशोर न्याय बोर्ड सिंगरौली के आदेश पर बाल संप्रेक्षण गृह रीवा निरूध्द किया गया।
जप्त माल का विवरण
थाना क्षेत्र चितरंगी
अप. क्र.286/2026
290/2026
340/2026
धारा
303(2) बीएनएस
303(2) बीएनएस
317(5), 3(5) बीएनएस
चोरी गई मोटर साईकिल
पैशन प्रो मोटर साईकिल UP 64U 4473
अपाची मोटर साईकिल MP 66ZB 3918
स्प्लेण्डर प्लस मोटर साईकिल MP 66ZG 5550
स्प्लेण्डर प्लस मोटर साईकिल MP 66ZB 0906
पल्सर मोटर साईकिल MP 66 MH 3156
अपाची मोटर साईकिल UP 64AN 4090
343/2026,317(5), 3(5) बीएनएस
अपाची मोट साईकिल MP 66 ZA 7843
स्प्लेण्डर प्लस मोटर साईकिल MP 66 MC 9067
पल्सर मोटर साईकिल MP 53 MK 4566
कुल योग – 09 कीमती 1040000 रूपये (दस लाख चालीस हजार रूपये)
विधि वि. किशोर
01- वि.वि. किशोर उम्र 17 वर्ष निवासी चितरंगी थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.)
02- वि.वि. किशोर उम्र 17 वर्ष निवासी बगैया थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.)
03- वि.वि. किशोर उम्र 17 वर्ष निवासी बगैया थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.)
04- वि.वि. किशोर उम्र 17 वर्ष निवासी दुधमनिया थाना बरगवा जिला सिगरौली (म.प्र.)
आरोपी –
01- रामदेव सिंह पिता जनकधारी सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी बगैया थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान –
निरी. सुधेश तिवारी (प्रभारी थाना चितरंगी), उनि. के. वर्मा, सउनि. विशेषर साकेत रमेश प्रसाद कोल, रमेश साकेत, प्रआर. प्रमोद बैस, कैलाश सिह, आर. शिव कुमार पटेल, मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल सुदर्शन चौहान, अमलेश सिह वीर प्रताप सिंह, सैनिक सुभलायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी













