ई-टोकन प्रणाली सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
मूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर जताई नाराजगी

सिंगरौली। जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मूंग खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था, ई-टोकन प्रणाली की जटिलता, समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने, नकली डीएपी खाद की बिक्री और बिजली समस्या सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों के हित में ई-टोकन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाया जाए। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए तथा नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने, जिले में किसानों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने और खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने की मांग भी रखी गई। साथ ही उपलब्ध खाद की वास्तविक जानकारी संबंधित विभाग द्वारा सार्वजनिक करने की मांग की गई, जिससे किसानों को समय पर सही जानकारी मिल सके।
जिलाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि वर्तमान में किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसानों के हित में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, पूर्व अध्यक्ष पंडित राम अशोक शर्मा, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामशिरोमणि शाहवाल, बालमुकुंद सिंह परिहार, जिला संगठन महासचिव सुरेश दुबे, रूपेशचंद पाण्डेय, सुदामा कुशवाहा, रविंद्र द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस नवानगर अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बंतो कौर, सूर्या द्विवेदी, मनोज शाह, देवपति सिंह वैश्य, विद्या सागर वैश्य, आशुतोष सिंह, हरिकमल वैश्य, सांध्य सिंह, के. पी. सिंह, जीतेन्द्र जायसवाल, राम सहाय पनिका, अशोक सिंह परिहार, कुन्दन पाण्डेय, दादे राम दुबे, निवेश पाण्डेय, राम पुकार शाह, उग्रसेन शर्मा, रावेन्द्र शर्मा, रामाकांत पाल, अरुण सिंह चंदेल, नरेश तिवारी, श्याम बिहारी नापित, विद्या पति शाह, रामगोपाल पाल, आयुष सिंह, मोनू, शाहिद खान रिंकू, मुकेश शर्मा, हुसैद हसन, बाबूजी गोस्वामी, शीतल दुबे, गुलाब दुबे, शशि कांत दुबे, चंद्रिका प्रसाद पांडे, शिवप्रसाद शर्मा,केपी सिंह चन्देल, विष्णु पाण्डेय, पुष्पराज सेन सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।













