बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देशभक्ति गीतों से गूंजा समारोह, भाजपा युवा मोर्चा ने कलाकार अशोक पांडेय का किया सम्मान

चंद्रशेखर आजाद जयंती समारोह में प्रस्तुति से जीता श्रोताओं का दिल

सिंगरौली। महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, सिंगरौली द्वारा आयोजित भव्य समारोह में देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम में जिले के सुप्रसिद्ध लोक एवं मंचीय कलाकार अशोक पांडेय ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर पूरे कार्यक्रम स्थल में राष्ट्रभक्ति का माहौल बन गया और श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र गोपाल उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर भाजपा युवा मोर्चा सिंगरौली के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार ने कलाकार अशोक पांडेय एवं उनकी पूरी टीम को स्मृति चिह्न एवं सम्मान देकर उनके उत्कृष्ट सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान की भावना को मजबूत करती हैं। भाजपा युवा मोर्चा ने ऐसे कलाकारों के योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी उनके सम्मान और प्रोत्साहन का भरोसा जताया।

Author

Related Articles

Back to top button