बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके 26 जुलाई को सिंगरौली में; समीक्षा बैठकों और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में होंगी शामिल

​सिंगरौली | ​मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके 26 जुलाई 2026 (रविवार) को सिंगरौली जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। प्रभारी मंत्री श्रीमती उइके 25 जुलाई की रात जबलपुर से शक्तिपुंज एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर 26 जुलाई को प्रातः 04:55 बजे सिंगरौली पहुंचेंगी और वहां से सूर्या भवन के लिए प्रस्थान करेंगी।

​प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके अपने प्रवास के दौरान प्रातः 11:00 बजे बैढ़न मंडल के बूथ क्रमांक 162 (शक्ति केन्द्र 39) में आयोजित प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे वे जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डी.एम.एफ. फण्ड एवं जिले के सभी विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेंगी। दोपहर 01:00 बजे प्रभारी मंत्री विभिन्न निर्माण कार्यों और आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में भाग लेंगी, जिसमें स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, एमपीईबी, पीडब्लूडी और पीआईयू विभागों के कार्यों का आकलन किया जाएगा।

​समीक्षा बैठकों के उपरांत, प्रभारी मंत्री श्रीमती उइके दोपहर 03:00 बजे “गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा” के अंतर्गत सांदीपनि स्कूल, बैढ़न में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके बाद सायं 05:00 बजे वे भाजपा कार्यालय बैढ़न में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। अपने प्रवास के अंतिम चरण में, वे सायं 06:30 बजे विन्ध्यनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Author

Related Articles

Back to top button