बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नशा मुक्त भारत अभियान: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

​सिंगरौली /उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 17 जून से 26 जून तक ”नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान” थीम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं में नशा मुक्ति के प्रति चेतना जगाने के उद्देश्य से निबंध लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की उपसंचालक श्रीमती रेखा पांचाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

​ पुरस्कार वितरण समारोह में सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरवह एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेढ़न की छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने अभियान के दौरान अपनी कला और विचारों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश दिया था। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विभाग के योजना प्रभारी श्री आदर्श सिंह एवं कार्यालय कर्मचारी श्री शिवम पटेल सहायक ग्रेड-3की सराहनीय उपस्थिति और योगदान रहा। उपसंचालक श्रीमती रेखा पांचाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर ही हम एक विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button