शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की वारदात का खुलासा
दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 7.20 लाख रुपये नकद सहित चोरी की बाइक, पासबुक, पेन कार्ड और लोहे की रॉड बरामद

शक्तिनगर,सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की धनराशि सहित कुल 7 लाख 20 हजार रुपये नकद, चोरी की रकम से खरीदी गई यामाहा मोटरसाइकिल, पासबुक, पेन कार्ड और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में शक्तिनगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार थाना शक्तिनगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 85/2026, धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 25 जुलाई 2026 को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय चन्द्रदेव साह निवासी एमजीआर बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष एवं पिंटू उर्फ ननकी पुत्र इन्द्रदेव साह निवासी एमजीआर बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की धनराशि से यामाहा मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 20 हजार रुपये नकद, एक पासबुक, एक पेन कार्ड, यामाहा मोटरसाइकिल (वाहन संख्या- बीई04एपी7121) तथा एक लोहे की रॉड (रम्मा) बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय, उप निरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार एवं कांस्टेबल अमृत लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













