देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मन की बात में कारगिल के वीरों को नमन, युवाओं की उपलब्धियों का किया जिक्र

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वीर जवानों के बलिदान से ही देश सुरक्षित और गौरवान्वित है।

प्रधानमंत्री ने विज्ञान और स्पेस सेक्टर में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्रों को बधाई दी। उन्होंने जल संरक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ का समर्थन करने का भी आह्वान किया। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की और गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button