बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

बरगी बांध में बढ़ा जलस्तर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जबलपुर। मंडला और डिंडौरी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद बरगी बांध (रानी अवंतीबाई लोधी सागर परियोजना) में पानी की आवक तेज हो गई है। बांध का जलस्तर बढ़कर 413.75 मीटर पहुंचने पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ जलभराव की स्थिति की समीक्षा की और सुरक्षा व जल प्रबंधन के आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण बांध में पानी का प्रवाह बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को देखते हुए बरगी बांध की दाईं तट नहर से 15 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे जबलपुर, पनागर और सिहोरा क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार नहर में जल प्रवाह सुचारु है और कहीं भी कोई बाधा नहीं है।

Author

Related Articles

Back to top button