बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेज रफ्तार ट्रक ने 15 गोवंश को रौंदा, चालक गिरफ्तार

राजगढ़ में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो गोवंश घायल

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-52 पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे गोवंश को कुचल दिया। हादसे में 15 गोवंश, जिनमें एक बछड़ा भी शामिल है, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार ट्रक तमिलनाडु से लोहे के सरिए लेकर पंजाब जा रहा था। चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गोसेवक और गोरक्षक मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बिखरे गोवंश के शवों के कारण कुछ समय तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस और गोसेवकों के सहयोग से निराश्रित गोवंश के सींगों पर रेडियम लगाने का अभियान चलाया जाएगा, ताकि रात में वाहन चालकों को वे दूर से दिखाई दे सकें। वहीं, टोल कर्मचारियों ने बताया कि आसपास के गांवों से छोड़े गए निराश्रित मवेशियों के हाईवे पर आ जाने से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं।

Author

Related Articles

Back to top button