बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, किया वृक्षारोपण

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके ने निर्माणाधीन नवीन जिला न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक न्यायिक अधोसंरचना के साथ हरित एवं स्वच्छ वातावरण का विकास भी आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की जरूरत है और इसमें सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह, विधायक राजेंद्र मेश्राम, जिला एवं सत्र न्यायाधीश खंडेलवाल, कलेक्टर गौरव बैनल, पूर्व सीड़ा उपाध्यक्ष नरेश शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार, भाजपा नेत्री आशा अरुण यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विपिन शाह सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button