बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
जिला मंत्री का तमंगाश मण्डल महामंत्री को मिला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा एक व्यक्ति को दो-दो पद, किस नेता की सिफारिस आई काम, चर्चाओं का बाजार गर्म
पोल खोल सिंगरौली
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद एक नही अनेको कमियां सामने आने लगी हैं। ऐसा ही मामला जिला मंत्री के पद का है। रेखा यादव कर्थुआ मण्डल में महामंत्री नियुक्त हैं। उन्हें जिला मंत्री बना दिया गया है। अब देखना है कि रेखा यादव कौन से पद को स्वीकार करती है, लेकिन भाजपा के जिला कार्यकारिणी सूची विवादों में घिरते नजर आ रही है।
गौरतलब है कि भाजपा जिला कार्यकारिणी के नाम का ऐलान नही हुआ था, लेकिन छ: महीने पहले से ही कार्यकर्ताओं को अनुमान हो गया था कि किसे महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष एवं मंत्री बनाया जाएगा। सिर्फ सूची जारी होने का इंतजार था और अब जब जिला कार्यकारिणी की सूची जारी हो गई, तो अब उसमें एक नही अनेको खामियां दिखाई देने लगी है।
हरिजन आदिवासी के नाम पर ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा के जिला संगठन में एक भी आदिवासी पुरूष को जगह नही दी गई। खानापूर्ति के लिए केवल एक महामंत्री लालप्रति साकेत को बनाया गया है। वहीं सामान्य कोटे से महिला के रूप में केवल पूनम गुप्ता को जगह मिली है। जबकि कई ब्राह्मण एवं राजपूत समाज के महिला नेत्रियां सक्रिय हैं। उन्हें जिला कार्यकारिणी से दूर रखा गया।
भाजपा के ही कई कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं कि पदाधिकारियों के चयन में भेदभाव किया गया है। इधर जिला कार्यकारिणी के सूची में भाजपा कर्थुआ मण्डल में रेखा यादव को जिला मंत्री बना दिया गया। जबकि वर्तमान में रेखा यादव कर्थुआ मण्डल में महामंत्री हैं।
अब सवाल उठ रहा है कि आखिरकार किसके दबाव में आनन-फानन में बिना छानबीन किये जिला मंत्री के पद से नवाज दिया गया। हालांकि सूत्र बताते हैं कि रेखा यादव जिला मंत्री पद से खुश नही हैं। वे मण्डल में महामंत्री के पद से ही खुश हैं।
पारिवारिक व्यस्तता के चलते रेखा यादव ज्यादा भागदौड़ करने के पक्षधर नही रहती। फिलहाल भाजपा जिला कार्यकारिणी धीरे-धीरे विवादों में घिरेती जा रही है। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता भी हतोत्साहित होते जा रहे हैं।













