बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल में अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 2025-26 सफलतापूर्वक हुई सम्पन्न

टीम चैंपियनशिप में जयंत क्षेत्र ने बाजी मारी

पोल खोल सिंगरौली

शनिवार को एनसीएल सीडबल्यूएस में अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 2025-26 का समापन हुआ। 18 सितम्बर से 20 सितम्बर, 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप, एकल और युगल श्रेणियों में मैच खेले गए। इस दौरान कुल 110 मैच खेले गए जिनमें एनसीएल के सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों से कुल 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक (सीडबल्यूएस) श्री आनंद मूर्ति, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) श्री राजेश त्रिवेदी, जेसीसी सदस्य – सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री श्यामधर दूबे, सीएमओएआई से श्री एस. के. सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि, स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेंबर्स एवम् बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप में जयंत क्षेत्र ने विजेता तथा ककरी क्षेत्र ने उप-विजेता खिताब अपने नाम किया । साथ ही एकल प्रतिस्पर्धा में दूधीचुआ क्षेत्र से श्री सूरज थापा ने प्रथम एवं ककरी क्षेत्र से श्री धीरज कुमार वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त युगल प्रतिस्पर्धा में जयंत क्षेत्र से श्री पंकज साहू एवं श्री पी रमेश पहले और एनएससी से श्री राकेश विश्वास और श्री मिलिंद दूसरे स्थान पर रहे।

गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों का उत्साहवर्धन करने एवं उनके शारीरिक और मानसिक विकास हेतु ऐसे अनेक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button