सीधी

दुकान में लगी आग रखी हुई सामग्री जलकर ख़ाक,घर के चार सदस्य भी आएं आग की चपेट…

दुकान में लगी आग रखी हुई सामग्री जलकर ख़ाक,घर के चार सदस्य भी आएं आग की चपेट…

सीधी सिंहावल। जिले के अमिलिया थानाअंतर्गत ग्राम पंचायत पमरिया के निवासी आशुतोष पिता रामचंद्र साहू के दुकान में अज्ञात कारण से से आग लगने का मामला सामने निकल कर आया जिसमें आशुतोष पिता रामचंद्र साहू,विजय साहू ,आन्सिक पिता आशुतोष साहू ,सुनीता पति आशुतोष साहू आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। जिसका उपचार तीन लोगों का रीवा में चल रहा है तो एक व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

जली हुई सामग्री इस प्रकार

अरहर की दाल एक किन्टल, गेहूं 7 क्विंटल, एक फ्रीजर एक फ्रिज,, तीन फर्राटा पंखा, आटा पीसने वाली मशीन एक मोटर सहित, एवं तेल वाली मशीन के साथ हीं रखा हुआ किराना दुकान की सामग्री चलकर खाक होगी इस दौरान छत डालने की व्यवस्था बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए भी नगद रखा हुआं था वह भी जलकर खाक हो गया।

 

आग लगने के कारण बिल्कुल बताने के अनुसार अज्ञात रहा एक तरफ बच्चों सुलाकर के भोजन की व्यवस्था बनाई जा रही थी। दूसरे तरफ अचानक आग लग गई और आग ने देखते ही देखते अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू तो पाया गया परंतु तब तक सामग्री चलकर खाक हो गई। यह घटना 20 सितंबर रात्रि 10 बजे के आसपास की है।

।‌। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button