महीनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया,परेशान ग्रामीणों ने सुनाई अपनी परेशानी…

महीनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया,परेशान ग्रामीणों ने सुनाई अपनी परेशानी…
सीधी सिहावल। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआर के ग्राम रामनगर कला में महीनों से जला ट्रांसफार्मर विद्युत सप्लाई बंद इस भीषण गर्मी के साथ ही बच्चों के पठन-पाठन एवं पेयजल कि घोर समस्या से हजारों घरों के लोग प्रताड़ित हो रहे थे।
अधिकारी कर्मचारी सहित राजनीतिक दलों से भी ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर कई बार ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से एवं विभाग के दफ्तरों तक गुहार लगा डालें पर कोई सुनने को तैयार नहीं है।
वहीं परेशान ग्रामीणों ने अपनी व्यथा को बताने के लिए मीडिया को अपने गृह ग्राम बुलाकर ट्रांसफार्मर के नीचे खड़े होकर जानकारी दी।
लोगों ने कहा हम लोगों के द्वारा कई बार नेताओं को जानकारी दी गई एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारी को भी जानकारी दी गई, परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुईं तब जा कर आपकों हम सब फोन करके बुलाया है शायद आपके प्रकाशन से हमारे घरों में प्रकाश आ जाएं।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













