बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अमृत हरित महाभियान के तहत नगर परिषद सरई के वार्ड नं.1 कसैया में पौधारोपण कर दिया हरित भविष्य का संदेश

 

सरई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के उद्देश्य से मंगलवार को नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 01 (कसैया) में अमृत हरित महाभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर प्रकृति के संरक्षण तथा स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, नगर परिषद सरई के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएँ तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

 

सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी वचन लिया, ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे विकसित होकर क्षेत्र को हरियाली प्रदान कर सकें। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी देखरेख करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएँ, उनका संरक्षण करें तथा स्वच्छ, हरित और सुंदर नगर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाकर पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान को सफल बनाएँ।

Author

Related Articles

Back to top button