बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान, प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण का नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा ने किया भूमि पूजन, युवाओं के खेल कौशल को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

बरगवां। नगर परिषद बरगवां द्वारा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड क्रमांक 05 में प्रस्तावित खेल मैदान (स्टेडियम) निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा के मुख्य आतिथ्य में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमिला वर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी आधार है। नगर परिषद का प्रयास है कि बरगवां के युवा खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे वे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा तथा खेल गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। यह परियोजना नगर के समग्र विकास के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी लोगों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए इसे नगर के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।

Author

Related Articles

Back to top button