बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर बड़ा हादसा टला, सड़क में धंसा हाईवा

सिंगरौली -विंध्यनगर मुख्य मार्ग पर सागर होटल के सामने उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर एक हाईवा वाहन अचानक धंसकर फंस गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
बताया जा रहा है कि बैढ़न शहर की सड़कें जगह-जगह खराब हो चुकी हैं। सीवरेज लाइन डालने के बाद गड्ढों को सही तरीके से समतल और सड़क को दुरुस्त नहीं किए जाने के कारण आए दिन वाहन फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार हो रही बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें वाहन फंसने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को सड़क की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर सीवरेज कार्य के बाद छोड़े गए गड्ढों को ठीक कराना चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button