बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने सुनीं 248 आवेदकों की समस्याएं

समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सिंगरौली, / कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में कुल 248 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए किए गए निराकरण की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई से संबंधित आवेदक को भी समय पर अवगत कराया जाए, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण लोकहितकारी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखते हैं। इसलिए सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें।अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने अथवा प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री अमित सिंह बम्हरौलिया, एसडीएम नंदन तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता त्रिपाठी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री पी.सी. चन्द्रवंशी, उपायुक्त सहकारिता श्री पी.के. मिश्रा, डीपीसी श्री आर.एल. शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button