बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वार्ड 45 में जागरूकता बैठक आयोजित

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी श्री आर.पी. बैस के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 45 में वार्ड स्तरीय समिति की विशेष बैठक आयोजित कर नागरिकों को नवीन अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की जानकारी दी गई।

समिति अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आईईसी टीम के सदस्य राजन पाण्डेय ने उपस्थित नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रमुख प्रावधानों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण, अलग-अलग संग्रहण एवं उचित निस्तारण, ठोस अपशिष्ट उत्पादकों के चिन्हांकन तथा सीएंडडी वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट) के वैज्ञानिक प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं से नागरिकों को अवगत कराया।

बैठक में नागरिकों को समझाया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सफलता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखना, कचरा खुले में न फेंकना तथा नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करना स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 45 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओÓ अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। आईईसी टीम द्वारा नागरिकों को स्वच्छता, कचरे के उचित निस्तारण तथा मौसमी एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई।वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोग अपने घर से ही कचरे का पृथक्करण शुरू करें और नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय जनभागीदारी से ही सिंगरौली को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है।नगर पालिक निगम सिंगरौली ने नागरिकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों का पालन करते हुए कचरे का उचित प्रबंधन करें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Author

Related Articles

Back to top button