उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में शक्तिनगर पुलिस ने वापस कराए 13 हजार रुपये

शक्तिनगर, साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने एक साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 13 हजार रुपये वापस करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने अधिकारियों और पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शक्तिनगर के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काटांड निवासी राजेश गुप्ता के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से रकम ट्रांसफर करा ली थी।

मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने तत्काल बैंक से संपर्क कर ठगी की गई राशि को होल्ड कराया और एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी राशि 13 हजार रुपये पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस कराई।

राशि वापस मिलने पर राजेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित साइबर क्राइम थाना शक्तिनगर की टीम की सराहना की।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक रंजित कुमार एवं महिला कांस्टेबल नीलम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, पासवर्ड, नेट बैंकिंग जानकारी और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Author

Related Articles

Back to top button