बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, क्षेत्र में सनसनी

बाजार जाने के बाद नहीं लौटी थी घर, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

सिंगरौली। जिले के बरका चौकी थाना क्षेत्र के कठदहा गांव स्थित पठारी दह जंगल में शनिवार को एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बरका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने पेड़ से शव लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान अंधियरिंया निवासी राजभान सिंह की पुत्री के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किशोरी शुक्रवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद शनिवार को जंगल में उसका शव मिलने की सूचना मिली।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Author

Related Articles

Back to top button