बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वैच्छिकता पर्व में नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

शासकीय विद्यालय बिहरा में जागरूकता कार्यक्रम के साथ किया गया पौधारोपण

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सिंगरौली के नेतृत्व में नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा शासकीय विद्यालय बिहरा में स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए युवाओं को इससे दूरी बनाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का संकल्प लेना चाहिए।


कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक रजनीश मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य डी.के. झा, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नवांकुर संस्था की ओर से कार्यक्रम समन्वयक शिवगंगा साहू, सावित्री प्रजापति, पूर्व मेंटर अभिषेक उपाध्याय, नगर विकास प्रस्फुटन समिति कंजी के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रतिभागी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

Author

Related Articles

Back to top button