बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ में आशीष चंदेल को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, दिव्यांगजन हित और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार सिंगरौली निवासी आशीष चंदेल को भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर आशीष चंदेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंगरौली की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक, रीवा संगठन प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, राज्य मंत्री राधा सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

आशीष चंदेल ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा दिव्यांगजन समाज को भाजपा की विचारधारा एवं जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
आशीष चंदेल की नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ संगठनात्मक रूप से और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button