बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

संयुक्त व्यापार मंडल वैढ़न की त्रिवार्षिक आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

सिंगरौली। संयुक्त व्यापार मंडल, वैढ़न की त्रिवार्षिक आमसभा एवं निर्वाचन बैठक का आयोजन बुधवार को वैढ़न सामुदायिक भवन में किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी तीन वर्षों (2026–2029) के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया।

बैठक में वरिष्ठ व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज़ को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आमसभा में संगठन की आगामी कार्ययोजना, व्यापारिक चुनौतियों और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
संयुक्त व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री राजाराम केसरी को एक वार सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया उपाध्यक्ष की वागडोर गोपाल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई सचिव पद की जिम्मेदारी अजय जायसवाल को द सह सचिव की जिम्मेदारी स्वर्ण सिंह वही कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विरेन्द गुप्ता को दी गई उपस्थित व्यापारियों ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों का पुष्प गुछ भेंटकर स्वागत किया गया है अंत में राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल, ताराचंद कारीवाल, रामदुलारे वर्मा, राम शिरोमण गुप्ता, चुनाव प्रभारी एस डी सिंह ,सह प्रभारी सजन अग्रवाल के द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया।

संगठन के मजबूती है सुरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र सोनी, रमेश कुमार शाह, राम लगन विश्वकर्मा, संजय ताम्रकार , गोरेलाल शाह, संजीव अग्रवाल आप सभी के द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Author

Related Articles

Back to top button