बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम का अभियान तेज, मुख्य मार्गों से हटाए जा रहे आवारा मवेशी

सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के नेतृत्व में शहर की मुख्य सड़कों को आवारा मवेशियों से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम द्वारा मेन रोड सहित प्रमुख मार्गों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर गठित टीम लगातार शहर के व्यस्त मार्गों पर निगरानी रख रही है, ताकि आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। आवारा मवेशियों को गाड़ियों में भरकर ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कर्मचारियों को नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने पालतू मवेशियों को खुला न छोड़ें। यदि कोई व्यक्ति अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर की सड़कों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button