बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्कूल बस पलटने से बची, बच्चों में मची अफरा-तफरी

कोयल खुथ में हादसा टला, ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

सिंगरौली। कोयल खुथ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सविता सरस्वती पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गई। बस में कई छात्र-छात्राएं सवार थे। अचानक हुई घटना से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने बस की खिड़कियों और चालक के गेट से बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। राहत की बात रही कि घटना में किसी बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे बस के पायलट गेट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के पीछे चालक की लापरवाही की आशंका जताई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल बसों की नियमित फिटनेस जांच, चालकों की योग्यता का सत्यापन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन से घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button