बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा क्षेत्र में कागजों में जल रहा अलाव, जमीन पर नहीं दिखी व्यवस्था

सिंगरौली। कड़ाके की ठंड के बीच नगर पालिका निगम सिंगरौली की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नगर निगम के उप कार्यालय मोरवा जोन क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए अलाव की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। हालात यह हैं कि बस स्टैंड, चौक-चौराहों पर यात्री और स्थानीय लोग कागज व गत्ते जलाकर ठंड से राहत पाने को मजबूर हैं।

मोरवा जोन में आमजन और यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा कागजों में ही अलाव की व्यवस्था कर दी गई है, जबकि जमीनी स्तर पर कहीं भी लकड़ी या कोयले से अलाव जलता नजर नहीं आ रहा।

बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर देर रात और सुबह के समय यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के इस मौसम में नगर निगम की उदासीनता को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा हो रही है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम तत्काल मोरवा जोन सहित अन्य क्षेत्रों में नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि आमजन को ठंड से राहत मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button