बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

चंबल में डीजल खत्म होने से बहा स्टीमर, 150 से ज्यादा यात्रियों की अटकी सांसें

 

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार सुबह चंबल नदी के तेज बहाव के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। पोरसा तहसील के नगरा घाट से यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश के केंजरा घाट जा रहा स्टीमर बीच नदी में डीजल खत्म होने के कारण बंद हो गया और करीब 5 किलोमीटर तक पानी के तेज बहाव में बहता रहा।

स्टीमर में 150 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में कांवड़िए भी शामिल थे। इसके अलावा करीब 50 बाइक भी स्टीमर में रखी हुई थीं। इंजन बंद होने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबरा गए।

Author

Related Articles

Back to top button