ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गुरुकुल कोचिंग क्लासेज ने मनाया पांचवां स्थापना दिवस, टॉपर्स हुए सम्मानित

सिंगरौली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिंगरौली की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था गुरुकुल कोचिंग क्लासेज का पांचवां स्थापना दिवस बैढ़न स्थित डीएवी रोड में गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह उपस्थित रहे। इनके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य दिनेश चंद्र द्विवेदी, माड़ा तहसील के पटवारी रमेश दुबे, सिंगरौली की आवाज के संपादक अतुल दुबे, हरिओम ऑनलाइन के संचालक श्याम सुंदर बैस, काल चिंतन के उपसंपादक नीरज पांडेय, कृष्णा शाह, अरविंद दुबे, सत्येंद्र पांडेय, कशिश खान, नीलू सेठ, बेचन सिंह सहित अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। वहीं पिछले वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

गुरुकुल कोचिंग क्लासेज के डायरेक्टर सुनील कुमार दुबे ने अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button