मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेलाई मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

सिंगरौली।जिले के तेलाई मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तेलाई निवासी रामबाबू शर्मा (48 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामबाबू शर्मा बाइक से अपने घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अधेड़ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गहरा आक्रोश जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने जिले की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button